फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The issue boils down to the MP Misrikh

मिश्रिख सांसद के बिल्हौर न आने का मुद्दा उठा

Sat, 25 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे में सपा, बसपा और कांग्रेस की नीतियों को जमकर कोसा। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनेगी। मौर्य ने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार, अत्याचार मुक्त प्रदेश बनाने अपील की। भाजपाइयों ने मिश्रिख सांसद अंजूबाला के क्षेत्र में न आने की शिकायत की तो मौर्य ने मामला देखने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ से कन्नौज जाते समय केशव प्रसाद मौर्य का नानामऊ गंगा घाट और बिल्हौर तिराहे जीटी रोड पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने को कहा।  बिल्हौर में कई नेताओं ने उनके कानों में काफी देर तक खुसुर-फुसुर की।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन और सांसद के संबंध में जो दिक्कतें हैं उन्हें दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। 17 जिलों का पार्टी का काम देख रहे क्षेत्र संगठन मंत्री मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सांसद अंजूबाला का क्षेत्र काफी बड़ा है। हो सकता है इससे वह नियमित रूप से बिल्हौर नहीं आ पा रही हैं, लेकिन बिल्हौर में सांसद के लापता होने के पोस्टर और चौबेपुर में कई माह बाद पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों के विरोध पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। स्वागत करने वालों में रामशरण कटियार, अखिलेश अवस्थी, अवधेश कोरी, श्यामजी कटियार, जयप्रकाश कटियार, ओमी कुशवाहा, आशीष, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed