{"_id":"57ed819a4f1c1bf045573c59","slug":"the-death-of-the-middle-of-the-store-shutdowns","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर गिरने से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Yadav, Ram Awtar
- फोटो : अमर उजाला
चिटिकपुर शेरपुर तरौंदा मार्ग पर बने सरस हाट बाजार में अचानक शटर गिर जाने से अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
राम औतार यादव (53) पुत्र नत्थू सिंह मूल निवासी भोगनीपुर, वर्तमान में शेरपुर- तरौंदा मार्ग में बने सरस हाट बाजार की एक दुकान में रहता था। राम औतार यादव चिटिकपुर स्थित फैक्टी में गार्ड था। कुछ दिनों से नाइट शिफ्ट होने पर गार्ड ने जर्जर शटर का मरम्मत कराने के लिए मिस़्त्री बुलवाया।
शटर की मरम्मत के दौरान वह बगल की दुकान में चला गया। मरम्मत के दौरान दीवार में धमक लगने से बगल की दुकान का शटर उसके उपर गिर गया। इससे सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुत्र शिवप्रकाश, शिव प्रताप पहुंचे। उन्होंने बताया कि राम औतार यादव छह वर्षों से रनियां स्थित फैक्ट्री में गार्ड का काम करते थे। रनियां चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।