{"_id":"586ab8304f1c1b0f78158e9a","slug":"the-death-of-the-farmer-planting-a-crop-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल में पानी लगाने गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल में पानी लगाने गए किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 03 Jan 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों को ढांढस बधाते तहसीलदार डेरापुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा डेरापुर के श्यामनगर वार्ड निवासी किसान की देर रात खेत में पानी लगाते समय पानी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, किसान की मौत के बाद परिवार में हड़कंप मचा है।
डेेरापुर के वार्ड नंबर तीन, श्याम नगर निवासी मुकेश कुमार शुक्ल (53) पुत्र स्व. सुदर्शन लाल शुक्ल देर रात खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। जब वह खेत में पानी लगाकर खेत के किनारे जीन समेट रहे थे। उसी दौरान उनका पैर फि सल गया। इससे वह पानी भरे खेत में मुंह के बल गिर गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। किसान की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी गई।
तहसीलदार राजीव उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक फाजिल सिददीकी पुलिस बल के साथ खेत पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार ने बताया कि कृषक की पानी लगाते समय पानी में गिरने से मौत हुई है। इसलिए मृतक के परिवारीजनों को कृषक बीमा दुर्घटना का लाभ दिलाया जाएगा।