{"_id":"585ae9654f1c1b501ae390a3","slug":"the-children-created-science-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने बनाए विज्ञान मॉडल, दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने बनाए विज्ञान मॉडल, दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 22 Dec 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के बनाये मॉडल देते डाएट प्रचार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय नगर पालिका हॉल में अमरौधा और बरौर कसबे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर, मलासा की प्रदर्शनी आयोजित की गई। अमरौधा के 68 और मलासा के 58 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रचार्य बीबी सिंह ने संबोधित किया। पुखरायां की प्रदर्शनी में विज्ञान और वरदान विषय पर निबंध, ऊर्जा संरक्षण एवं प्रदर्शन विषय पर चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं कराई गईं। मॉडल प्रदर्शन में करियापुर को प्रथम, गानहां को द्वितीय और अमिलिया को तृतीय पुरस्कार मिला।
चित्रकला में मूसानगर की आफरीन को प्रथम, पिलखिनी के सत्यम को द्वितीय, सुनियांपुर के अंबिका को तृतीय, क्विज में जहांगीरपुर की रेमशा वेगम को प्रथम, पिपरी की काजल यादव द्वितीय, कुसरजापुर की मोहनी पाल को तृतीय और निबंध प्रतियोगिता में कुसरजापुर की नाजिया को प्रथम, अमरौधा की आरती को द्वितीय, मांचा की अनामिका को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी राज नारायण कुशवाहा, दिगंबर नारायण तिवारी, सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे। बरौर में जिला समन्वयक-प्रशिक्षण डॉ. सुमित्रा शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने पुखरायां के कार्यक्रम में भी शिरकत की। चयन समिति में मुख्तार अहमद, आलोक श्रीवास्तव, राम नरेश कटियार शामिल रहे। लवरसी गांव के छात्र सौरभ कुमार का भूकंप मापी यंत्र, पुलंदर की अनीता सिंह व एकता सिंह का जल संग्रहण मॉडल सराहे गए। खंड शिक्षा अधिकारी अरुणोदय सचान, सह समन्वयक रामऔतार राजपूत, अनिल सचान, अविनाश सचान आदि भी मौजूद रहे।