फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   The child, who was caught in the gutter in the cooler, died

कूलर में उतरे करंट की चपेट में आया बच्चा, मौत

Sat, 27 May 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
The child, who was caught in the gutter in the cooler, died
माौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गजनेर कस्बे में गुरुवार रात कूलर में उतरे करंट की चपेट में आए एक बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह घर में मृत पड़ा मिला। मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।  

गजनेर निवासी आमीन अपने परिवार के साथ नबीपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। स्कूल बंद होने पर वह पत्नी अप्साना व तीन बच्चों को लेकर गुरुवार को गांव गजनेर गया था। यहां रात्रि में परिवार के सभी लोग छत पर सो गए। सुबह 5 बजे बिजली आने पर दस वर्षीय अरमान छत से नीचे आया। वह कूलर चालू करने लगा, तभी करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब उसकी मां छत से नीचे आई तो बेटे को कूलर के पास पड़ा देख शोर मचाया। परिवार के अन्य लोग भी वहां एकत्र हो गए। आनन फानन उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एसओ रवींद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed