{"_id":"586ea97a4f1c1ba37815b309","slug":"the-bodies-were-found-in-a-house-under-construction-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान में मिले प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान में मिले प्रेमी युगल के शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को जिला अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन मकान में प्रेमीयुगल के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर दो फिनायल की शीशियां पाई गई हैं। किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था।
वहीं, युवक का पूरा शरीर काला पड़ चुका था। युवक के शव के पास लड़की का मोबाइल मिला। उसके पास ही कई मोबाइल कंपनियों के सिम पड़े हुए मिले। युवक का मोबाइल लॉक था। इसके अलावा मौके से एक बैग बरामद किया गया। इसमें लड़की की शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र व आधार कार्ड सहित अन्य अभिलेख बरामद किए गए हैं। मौके पर पहुंचकर एएसपी ने मकान सील करवाकर शवों का पंचनामा भरवाया।
इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांववालों के अनुसार, किशोरी का युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी पर परिवारवालों ने किशोरी की शादी भोगनीपुर के एक युवक संग तय कर दी थी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीछे शिव सिंह का मकान निर्माणाधीन है। फिलहाल निर्माण कार्य रुका है। सुबह करीब 10 बजे पहुंचे शिव सिंह मकान में प्रवेश किया तो मौके ये दृश्य देखकर सकपका गए। एक युवती और युवक शव अलग अलग कमरे में पड़े हुए थे। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
आघू गांव के जगत सिंह ने रोहिला देवी (17) पुत्री अजय कुमार के रूप में की और युवक की शिनाख्त अंकित उर्फ रामबाबू (22) पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। कुछ देर बाद लड़की के माता-पिता भी रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी मनोज सोनकर ने पूरे मकान को सील करवाकर फिंगर एक्सपर्ट आदि टीम बुलाई। घटना स्थल से रोहिला का घर महज 200 मीटर दूर है। लड़की की अगले माह शादी होने वाली थी।
रोहिला के पिता सेना में हैं और मौजूदा समय में असाम में तैनाती है। वह एक दिन पहले ही घर आए थे। गांववालों के मुताबिक दोनोें में काफी दिनों से प्रेम संबंध थे। अकबरपुर में अक्सर कोचिंग के बहाने आकर में मिलते रहे। देरशाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रात में पोस्टमार्टम के लिए डीएम से अनुमति के लिए प्रक्रिया की जाती रही। इंस्पेक्टर अकबरपुर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की मौत प्रथम दृष्टया सुसाइड लग रही है लेकिन सभी बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।