फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   tendar process in ghatampur

नगर पालिका परिषद की दुकानों की हुई नीलामी

Sat, 30 Jan 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
tendar process in ghatampur
घाटमपुर कसबा स्थित नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को बनी दुकानों की नीलामी बोली कराई गई। इनमें सामान्य और पिछड़ा वर्ग के  कोटे की सभी दुकानों की नीलामी हाथों-हाथ हो गई। जबकि, अनुसूचित और निशक्त कोटे में आरक्षित दुकानों की बोली नहीं हो सकी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के परिसर में कुल 16 दुकानों का निर्माण करवाया गया है। इनमें 07 सामान्य वर्ग, 04 पिछड़ा और 03 अनुसूचित वर्ग के अलावा 01-01 दुकान रक्षाकर्मी और निशक्त कोटे में आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन


दोपहर में नगर पालिकाध्यक्ष संजय सचान की अध्यक्षता और उपजिलाधिकारी कमलेशचंद्र बाजपेई की मौजूदगी में दुकानों की नीलामी बोली शुरू हुई। सामान्य कोटे में सबसे पहली बोली 3 लाख 70 हजार रुपये में नीरज मिश्रा के नाम छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सामान्य और पिछड़ा वर्ग के कोटे की अन्य दुकानों की बोली भी क्रम से कराई गई। पिछड़ा वर्ग के कोटे में आरक्षित

अंतिम दुकान की बोली 01 लाख 95 हजार रुपये में छूटी। वहीं, अनुसूचित जाति के कोटे में आरक्षित 03 दुकानों की नीलामी के समय मात्र तीन आवेदन देख एसडीएम ने बोली को स्थिगित करवा दिया।


नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विमलापति ने बताया कि नियमानुसार तीन से अधिक आवेदन न होने के चलते अनुसूचित जाति के कोटे मे आरक्षित दुकानों की नीलामी बोली नहीं कराई जा सकी।


रक्षाकर्मी और निशक्त कोटे में भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी न होने से दुकानों की नीलामी अग्रिम तिथि तक बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed