फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Teen's body in the weeds coming Jllapur-semaphore

किशोर का शव आने पर जल्लापुर-सिकंदरा में मातम

Sat, 18 Feb 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Teen's body in the weeds coming Jllapur-semaphore
माौत - फोटो : अमर उजाला
राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव में शुक्रवार को किशोर अमन का शव आने पर कोहराम मच गया। वह गत गुरुवार को राजपुर में पीएचसी की दीवार ढहने से जख्मी हो गया था। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अजय कुमार मजदूरी कर परिजनों का भरण-पोषण करता है। अमन (11) उसकी तीन संतानों के बीच अकेला बेटा था। कामिनी (7) और दामिनी (3) छोटी बेटियां हैं। अमन का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बेहाल है। पड़ोसियों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

थाना इंचार्ज प्रभात कुमार सिंह ने कहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम रहे कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनावी सभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से आए थे। हेलीकॉप्टर देखने के लिए कई बच्चे पीएचसी की दीवार पर चढ़ गए थे। इनमें जल्लापुर, सिकंदरा निवासी अजय कुमार का पुत्र अमन भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन राजपुर के आरएस स्कूल की कक्षा-दो में पढ़ता था। सभा के समापन पर हेलीकॉप्टर के उड़ते ही दीवार ढह गई और उसके मलबे में अमन दब गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने आननफानन उसे निकालकर पीएचसी पहुंचाया। सूचना पर परिजन आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उसका शव घर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed