{"_id":"4928161c19d0ba35d1e6fc079a4e3562","slug":"teacher-asultness-from-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सजेती में शिक्षक ने छात्रा से की अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजेती में शिक्षक ने छात्रा से की अश्लीलता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती कस्बे के एक कालेज में पढ़ने वाली छात्रा से शिक्षक ने अश्लील बातें करने के बाद छेड़खानी की। छात्रा के जानकारी देने पर परिजनों ने कालेज में धावा बोलकर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की।
देरशाम आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कस्बे के एक गांव स्थित कालेज की कक्षा छह की छात्रा के मुताबिक कालेज का टीचर संजय तिवारी निवासी किरार गांव कई दिनों से अश्लील बातें कर रहा था।
मंगलवार को छुट्टी के बाद मिलने के लिए कहा। छात्रा ने टीचर की बताई जगह में पर न जाकर पूरी बात परिजनों को बताई। टीचर की करतूत सुनकर छात्रा के परिजन भड़क गए।
बुधवार को कालेज में धावा बोलकर आरोपी शिक्षक को पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी आरोपी शिक्षक के घरवालों को हुई तो उन्होंने पुलिस और छात्रा के परिजनों पर दबाव बनाकर समझौते का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जब बात नहीं बनी तो देरशाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कालेज प्रधानाचार्य सुशील कुमार सचान ने बताया कि टीचर द्वारा अश्लीलता किए जाने की जानकारी छात्रा के परिजनों के आने के बाद हुई है।
प्रबंधक अशोक कुमार सचान ने बताया कि आरोपी शिक्षक को नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।