फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Sudhakar Awasthi elected presiden

सुधाकर अवस्थी अध्यक्ष निर्वाचित

Thu, 08 Mar 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sudhakar Awasthi elected presiden
निर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपते निर्वाचन अधिकारी व मौजूद भाजपाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तरीपुरा सहकारी क्रय-विक्रय समिति के हुए चुनावों में अध्यक्ष पद का एक ही पर्चा दाखिल होने पर निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा समर्थित सुधाकर अवस्थी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया है। वहीं क्रय-विक्रय समिति पर विजय हासिल करने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तरीपुरा सहकारी क्रय-विक्रय समिति में सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार अमित गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन का मात्र 15 मिनट समय शेष रहने पर भाजपा समर्थित सुधाकर अवस्थी ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसी दौरान सुरेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में वरिष्ठ शिक्षक देशराज कटियार और उनके कई समर्थक भी पर्चा दाखिल करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान शुरू हुई तू-तू मैं-मैं नामांकन अभिलेख फट जाने से माहौल बिगड़ने लगा।
विज्ञापन


आनन-फानन में निर्वाचन अधिकारी ने दोबारा पर्चा भरकर लाने के आदेश दिए। जब सुरेंद्र दीक्षित गुट के समर्थक दोबारा नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे तो निर्वाचन अधिकारी नामांकन समय पूरा हो जाने की बात कहते हुए अभिलेख जमा करने से स्पष्ट मना कर दिया। निर्वाचन अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही पर्चा दाखिल होने के कारण सुधाकर अवस्थी को निर्विरोध क्रय-विक्रय समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी संघ चुनाव के स्थानीय संयोजक प्रभाकर पांडे ने बतायाकि पार्टी की जीत का श्रेय भाजपा समर्थकों का जाता है। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने पर भाजपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रामशरण कटियार, पूर्व अध्यक्ष कौशल अवस्थी, क्षत्रवीर सिंह, स्वप्नेश तिवारी, ओम भाबा, सुनीता कटियार, सहित सांसद आदर्श गांव के प्रधान गिरीश वर्मा ने मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed