{"_id":"1136803b8f57aa89984a07b0d8eedebb","slug":"sucide-by-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पत्नी से झगड़कर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़कर युवक ने जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर) कोतवाली के सतरहुली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सतरहुली गांव के चौकीदार शिवकुमार ने बताया कि उसके गांव का निवासी शिवराज (28) पुत्र शिवप्रसाद मंगलवार की शाम वह शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा।
इस पर पत्नी विनीता ने विरोध किया। इसी बात को लेकर शिवराज ने पहले पत्नी की पिटाई की। फिर उसे घर के अंदर कमरे में बंदकर दिया। अंधेरा घिरने पर परिवार की ही किसी महिला ने दरवाजे की कुंडी खोलकर विनीता को बाहर निकाल दिया और फिर वैसे ही बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर दी।
इधर, जब शिवराज का नशा कुछ कम हुआ तो वह पत्नी को कमरे के बाहर निकालने गया। लेकिन, जब दरवाजा खोला तो विनीता वहां नहीं थी। इससे परेशान होकर शिवराज वहीं नीम के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह लोगों ने शव पेड़ पर लटका देखा। शव को फांसी से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी इंचार्ज महेशचंद्र यादव ने बताया कि शिवराज ने पत्नी से झगड़ने के बाद फांसी लगाई।