{"_id":"5d6193bf8ebc3e01542f5cb7","slug":"student-dies-due-to-fever-ghatampur-news-knp5093950136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। शनिवार की सुबह पासीखेड़ा गांव निवासी एक छात्र की हैलट अस्पताल कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि खून की जांच कराई गई थी लेकिन, अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
गांव निवासी मनोज पाठक ने बताया कि उनका बेटा अमन पाठक (18) एयरफोर्स की तैयारी कर रहा था। सप्ताह भर पहले उसको अचानक बुखार आया। भीतरगांव कस्बे में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज करवाया लेकिन, आराम नहीं मिला। शुक्रवार को उसे हैैलट अस्पताल कानपुर ले गए। जहां जांच के दौरान उसकी प्लेटलेट्स काफी कम पाई गई।
उपचार के दौरान ही शनिवार की सुबह अमन ने हैलट में दम तोड़ दिया। परिजन दोपहर में शव को वापस गांव लाए। सीएचसी भीतरगांव के अधीक्षक डॉ.अजय मौर्या ने बताया कि पासीखेड़ा गांव में बुखार से छात्र की मौत होने की खबर मिली है। बताया कि गांव की आशा से इस मामले में जानकारी करने के साथ ही वहां टीम भेजकर जांच कराएंगे कि बुखार के और रोगी तो नहीं हैं। वहीं, यह भी बताया कि हैलट में छात्र के खून की जांच कराई गई होगी। जिससे पता चलेगा कि उसे कौन सा बुखार था। दूसरी ओर, छात्र के परिजनों ने बताया कि मौत हो जाने के बाद वह ब्लड जांच रिपोर्ट लिए बिना घर लौट आए हैं।