फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Student at knife point rape

छात्रा से चाकू की नोक पर दुष्कर्म

Fri, 02 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Student at knife point rape
दुष्कर्म का आरोपी सौरभ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को घर से स्कूल पढ़ने जा रही 11वीं की नाबालिग छात्रा को युवक ने चाकू की नोंक पर एक फैक्टी के पीछे खींचकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। छात्रा की चीखपुकार सुनकर वहां से निकल रहे राहगीरों ने आरोपी युवक को पकड़ा और धुनाई कर दी। इससे युवक घायल हो गया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन



अकबरपुर कोतवाली के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री कक्षा 11वीं की छात्रा है। गुरुवार सुबह वह घर से रायपुर स्थित स्कूल मेें पढ़ने के लिए निकली थी। तभी गांव से कुछ दूरी पर सुनसान जगह स्थित एक फैक्ट्री के पीछे पहले से घात लगाए बैठे सौरभ सिंह निवासी रायपुर थाना अकबरपुर ने उसकी पुत्री को रोक  लिया। युवक ने उसकी पुत्री से चाकू की नोंक पर झाड़ियों के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

 


छात्रा की चीखपुकार सुनकर गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देने के बाद भागने लगा। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सूचना पर पहुंची रनियां चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। सीओ सदर पवित्र मोहन त्रिपाठी, कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।




पांच मिनट की देरी छात्रा पर पड़ी भारी- कानपुर देहात। दुष्कर्म की शिकार छात्रा के पिता ने बताया कि गांव की कई छात्राएं एक साथ स्कूल जाती थीं। युवक इस बात को पहले से जानता था। गुरुवार को उसकी पुत्री पांच मिनट लेट हो गई थी। इस कारण उसकी सहेलियां पहले ही चली गई थीं। इसका फायदा उठाकर पहले से रेकी कर रहे आरोपी ने उसकी पुत्री को चाकू की नोंक पर दबोचा लिया। लोगों में चर्चा है कि युवक आवारा किस्म का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed