{"_id":"595d42c94f1c1be7448b45c7","slug":"stray-dogs-surrounded-the-deer-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों ने हिरन को घेरकर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों ने हिरन को घेरकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर क्षेत्र के बावन गांव के पास आवारा कुत्तों ने जंगल में घूम रहे एक हिरन पर हमलाकर जख्मी कर दिया। गांव के लोगों ने कुत्तों के कब्जों से हिरन को छुड़ाया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
कस्बे के बावन गांव निवासी रजत पांडेय ने बताया कि दोपहर में गांव के बाहर स्थित दक्षिणी नोन नदी के किनारे हिरनों का एक झुंड घूम रहा था। गांव के आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अन्य हिरन तो उनके कब्जे से निकलकर भाग गए। लेकिन, एक हिरन कुत्तों के चंगुल में फंस गया। गांव के लोगों ने कुत्तों के चंगुल में फंसे हिरन को देखा तो वह बचाने दौड़े, तबतक घायल हो चुका था।
गांव के कुछ युवक घायल हिरन को बाइक में लादकर इलाज कराने के लिए घाटमपुर आए। लेकिन, तबतक हिरन की मौत हो गई। युवकों ने पुलिस को सूचना देने के बाद मृत हिरण को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। डिप्टी वन रेंजर अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि मृत हिरन को कब्जे में लेकर वन विभाग के कार्यालय में रखवाया गया है। बताया कि पशुचिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।