{"_id":"57f01e204f1c1bb61b57435d","slug":"sp-brazen-criminal-regime","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शासन में अपराधी बेखौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासन में अपराधी बेखौफ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में बसपा सम्मेलन को संबोधित करते बसपा जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि सपा शासन में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में प्रदेश की जनता बसपा शासन को याद कर रही है। उन्होंने हाल ही में सपा से नाता तोड़कर बसपा में शामिल हुए महेंद्र कटियार को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।
सिद्धार्थ शनिवार को नुमाइश मैदान पर आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा के झूठे वादों और सपा की अराजकता से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और सपा की नीतियों की आलोचना की। कहा कि पहले कांग्रेस के साइलेंट प्रधानमंत्री रहे और अब फ्लाइट प्रधानमंत्री हैं, जो अभी तक चुनावी वादे पूरे नहीं कर सके।
पूर्व विधान परिषद सदस्य नौशाद अली, तिलक चंद्र अहिरवार ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। सम्मेलन का संचालन संतोष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
सम्मेलन में बसपा के जिलाध्यक्ष रामबाबू गौतम, पूर्व सांसद प्यारेलाल संखवार, अकबरपुर की चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, जितेंद्र संखवार, रामप्रकाश दिवाकर, राधेश्याम कटियार, कुलदीप संखवार, मुकेश कठेरिया, जुनेद खान, शत्रुघन सिंह, शाहिद अली खान आदि मौजूद रहे।