फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   SP, BJP members led by Minister of State welcomed

भाजपाइयों ने किया सपा के राज्यमंत्री का स्वागत

Sun, 06 Nov 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
SP, BJP members led by Minister of State welcomed
प्रदेश के राज्यमंत्री शारदा प्रसाद शुक्ल को माला पहनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नाका बाईपास जोड़ पर उस समय अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए, जब भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के स्वागत के लिए खड़े भाजपाइयों ने लालबत्ती की गाड़ी देख वहां से गुजर रहे उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रसाद शुक्ल को आननफानन में माला पहना दीं।
विज्ञापन


बाद में भाजपाइयों को अपनी गलती अहसास हुआ तो भाजपाई नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वहीं प्रदेश के मंत्री भी माजरा समझ चुके थे और उन्होंने भाजपाइयों द्वारा पहनाई गई माला उतारी तथा कार से गंतव्य के लिए चले गए।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ल लखनऊ के जनेश्वर पार्क में आयोजित रजत जयंती समारोह में भाग लेने के बाद सड़क मार्ग से शनिवार को झांसी के लिए जा रहे थे। वहीं कानपुर नाका बाईपास जोड़ पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा के आगमन की खबर लगने पर पार्टीजन उनके स्वागत के लिए फूलमाला लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वागत सत्कार को खड़े लोगों को सपाई समझकर प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ल का काफिला यकायक रूक गया। वहीं गाड़ी रुकते ही कुछ भाजपाई कार में डा. दिनेश शर्मा को समझकर कार की ओर लपके और दरवाजा खुलते ही उन्होंने भाजपा नेता के भ्रम में सपा सरकार के मंत्री शारदा प्रसाद शुक्ल को माला पहना दी।

बाद में स्वागत करने वाले भाजपाइयों को अपनी गलती का आभास हुआ तो उन्होंने झेप मिटाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। तब प्रदेश सरकार के मंत्री और उनके काफिले में शामिल लोगों को पता चला कि स्वागत करने वाले सपाई नहीं बल्कि भाजपाई है।



इस पर आननफानन में मंत्री ने माला उतार दी और गाड़ी बैठकर गंतव्य को रवाना हो गए।  बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह कहकर अपने भ्रम को छिपाने का प्रयास किया कि वे तो सभी का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed