फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   SP and BSP was wasted cycles UP

सपा और बसपा के चक्र से बर्बाद हुआ यूपी

Sat, 11 Feb 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
SP and BSP was wasted cycles UP
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा के चक्र से यूपी बर्बाद हो चुका है। यहां रोजगार नहीं है। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। कहा कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन करके पहले ही हार स्वीकर कर ली है। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को पुखरायां कसबे में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


 अमित शाह के करीब 45 मिनट के भाषण में सपा निशाने पर रही। जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। किसानों को उपज का भाव नहीं मिल रहा है। ऐसे में खाक काम बोल रहा है। दो शहजादे इस समय टीवी पर प्रचार करते दिख रहे हैं। आपको मालूम होगा कि एक की मां और दूसरे का पिता परेशान हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि अखिलेश के कार्यकाल में काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश हत्या, लूट, बलात्कार और डकैतियों के मामले में नंबर वन हुआ है। उन्होेंने वादा किया यदि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसान के कर्ज पर ब्याज शून्य होगा। गन्ना किसानाें का भुगतान 15 दिवस में किया जाएगा। किसानों का एक किलो धान भी खरीदा जाएगा। गांव में जो फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उनको निरस्त किया जाएगा। उनकी सरकार में जाति पूछकर लैपटाप व कन्याधन नहीं दिए जाएंगे। यूपी में सभी पशुओं के वधशाला बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर शाब्दिक वार करते हुए कहा कि यह संसद नहीं राहुल बाबा..., मोदी जी को जवाब देने की जरूरत नहीं है। जवाब तो राहुल बाबा अपने बाबा, दादी और मम्मी से पूछें कि 60 सालों में क्या किया। प्रधानमंत्री मोदी जी पर कोई आरोप विपक्ष नहीं लगा पाया है।
रैली के दौरान बसपा प्रमुख मायावती पर चुटकी लेते कहा कि बहन जी कह रही हैं कि बीजेपी दलित विरोधी है।

सबको मालूम है कि गेस्टहाउस कांड में बीजेपी ने बहन की इज्जत लूटने से बचाया था। बीजेपी ने समर्थन देकर एक दलित को यूपी का मुख्यमंत्री बनवाया। इसके बाद बहन जी दौलत की बेटी बन गई, जो यहां गया वह लुटकर आया।



अमित शाह ने पुखरायां की रैली में कहा कि अभी तक 27 साल यूपी बेहाल का कांग्रेस नारा दे रही थी लेकिन अब आपस सेटिंग हो गई। यह सब भ्रष्टाचार के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस सरकार में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। सपा में अखिलेश यादव ने यादव सिंह को बैठाकर घोटाला किया। यूपीपीएससी में अनिल यादव को बैठाकर एक ही जाति के 70 प्रतिशत लोगों को भर्ती कर लिया। भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रति साल एक लाख करोड़ रुपये यूपी को विकास के लिए दिए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed