फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Southone river boom with rain water

बारिश के पानी से दक्षिणी नोन नदी उफनाई

Sun, 09 Jul 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Southone river boom with rain water
निमधा गांव के पास पानी के बीच में डूबा नदी का पुल। - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले हुई झमाझम बारिश के बाद जहां तालाब-पोखर लबालब हो गए हैं, वहीं इलाके की दक्षिणी नोन नदी उफान मार रही है। तिरहर इलाके के निमधा गांव के पास नदी में बने पुल के ऊपर पानी भर जाने से इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। वहीं, घाटमपुर से वाया जैतीपुर होकर बीरबल का अकबरपुर गांव जाने वाले रास्ते में भी इटौरा गांव के पास नदी पूरे उफान पर है।
विज्ञापन


निमधा ग्राम प्रधान शिवबरन सिंह निषाद ने बताया कि बारिश का पानी सिमटकर नदी में पूरे वेग से बह रहा है। नदी के किनारे पड़ने वाले गांवों नंदना, तेजपुर, पतरसा, बंबुरहा, कठेठा, शीतलपुर, बेंदा, शेरपुर, निमधा, मढ़ा, इटौरा, कुरसेड़ा, गुजेला, डोहरू, अमौली, बावन, बरीपाल और मदुरी के निवासियों ने बताया कि उनके यहां नदी पूरे उफान पर है। ग्रामीणों ने बताया कि दक्षिणी नोन नदी बरसात के दिनों में अपना विकराल रूप दिखाती है।
विज्ञापन



साल के छह-सात महीने सूखी पड़ी रहती है। गुजेला गांव के प्रधान चंद्रभान सिंह परिहार व कुरसेड़ा प्रधान वैदेही शरण मिश्र ने बताया कि नदी के उफान मारने से काफी दूर तक खेतों में पानी भरा दिखाई दे रहा है। बताया कि इस मौसम की पहली बारिश में ही जलस्रोत लबालब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परास नाला भी उफान पर है। नायब तहसीलदार मौजीलाल ने बताया कि यमुना, रिंद और दक्षिणी नोन नदियों का जलस्तर अभी सामान्य है। जबकि दक्षिणी नोन नदी की गहराई कम होने से बारिश अधिक होने पर उसका पानी दूर तक फैल जाता है। यह थोड़े समय बाद धीरे-धीरे कम भी हो जाता है। बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति पर बाढ़ निगरानी चौकियों में तैनात किए गए कर्मचारियों को सतर्क रहने व सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed