फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Son dies of dump collision, father injured

डंपर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल

Wed, 14 Mar 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Mar 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Son dies of dump collision, father injured
- हादसे में घायल जयकरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के सामने मंगलवार की शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर खड़ा करके मौके से भाग गया। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

 तिलसड़ा गांव निवासी आशीष कुमार (20) अपने पिता जयकरन (55) के साथ बाइक से घाटमपुर आया था। मंगलवार की शाम को वह वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह कानपुर रोड स्थित प्रतापपुर गांव के पास बने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सामने से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र उछलकर एक ओर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से पुत्र आशीष के सिर पर गंभीर चोट आई। जबकि, जयकरन भी गंभीर घायल हो गया। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे, एंबुलेंस और पुलिस को सूचना देने के साथ ही पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचवाया। सीएचसी में डाक्टरों ने परीक्षण के बाद आशीष को मृत घोषित कर दिया। जयकरन को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed