फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Simply sunk into the pit wheel, the passenger jumped from the window, Chuthil

गड्ढे में धंसा बस का पहिया, खिड़की से कूदे यात्री, चुटहिल

Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Simply sunk into the pit wheel, the passenger jumped from the window, Chuthil
हादसे के बाद बस के पास खड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को लेकर सिकंदरा जा रही एक प्राइवेट बस का पहिया मंगलपुर के पास सड़क किनारे गड्ढे में धंस गया। इस पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच  गया। खिड़की से जल्दी कूदने के चक्कर में आधा दर्जन यात्री चुटहिल हो गए। बाद में चालक व ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को बस से उतार लिया। इससे बड़ा हादसा होत-होतेे बच गया।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर 12 बजे थाना सिकंदरा के गुरदही निवासी एवं चालक सुनील प्राइवेट बस में 35 यात्रियों को बैठाकर सिकंदरा जा रहा था। बस जैसे ही मंगलपुर के पास पहुंची, तभी सड़क में पड़ी मिट्टी में बस का अगला पहिया धंस गया। पहिया धंसते ही बस एक ओर  झुक गई। इस पर बस में सवार यात्री अनहोनी की आशंका पर घबरा गए और खिड़कियों  से नीचे कूदने लगे। इससे बस में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन



खिड़की से कूदने के चलते  मंगलपुर निवासी अशोक, विनोद, संदलपुर निवासी अजय, पप्पू व राजकुमारी समेत आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से चुटहिल हो गए। बाद में चालक ने ग्रामीणों  के सहयोग से बस से नीचे उतार लिया। हल्का प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि बस का अगला पहिया गड्ढे में धंस गया था। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई  है। बस गड्ढे से बाहर निकालने के बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed