फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Sick of food poisoning 18 Student Recruitment

फूड प्वाइजनिंग के बीमार 18 छात्र भर्ती

Fri, 02 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sick of food poisoning 18 Student Recruitment
दूसरे दिन भी आईसीयू में रहे पांच बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
प्रभात इंजीनियरिंग कालेज में फूड प्वाइजनिंग से बीमार एक सैकड़ा से ज्यादा छात्रों में से ज्यादातर स्वस्थ होकर घर चले गए, लेकिन 18 छात्र अभी भी भर्ती हैं। इनमें पांच छात्र आईसीयू में हैं।
विज्ञापन



एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग के बाद भारी संख्या में छात्रों के अस्पताल में आने पर सूचना जिला प्रशासन के देनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हास्पिटल  संचालक से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन



 राजावत अस्पताल के संचालक डा. प्रशांत राजावत ने बताया कि ऋषभ सचान, स्वाती राय, चंदन सिंह, सूरज सिंह, किशन आईसीयू में हैं। ऋषभ की हालत में सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया लेकिन तबीयत बिगड़ी तो फिर आईसीयू में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र पंकज कुमार, आनंद, मनोज वर्मा, राम औतार, रोहिताश, कृष्णा, दिव्या, संगीता, निकिता, अनामिका, मोनिका, सुजीत पटेल, श्रीकृष्ण का वार्ड में उपचार चल रहा है। सीएमओ डा. अनीता सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. शिशिर पुरी व डा. विशाल दिवाकर को मौके पर भेजा।


उन्होंने बीमार बच्चों के उपचार की व्यवस्था देखी। रात में एक सरकारी एंबुलेंस भी डटी रही। बुधवार की देररात 12 एंबुलेंसों से छात्रों को कालेज तक छोड़ा गया। जबकि कई छात्रों के परिजन अस्पताल परिसर में डटे रहे।


सवा सौ बच्चों को घर भेजा गया- कालेज के मैनेजर गौरव गुप्ता ने बताया कि लगभग 125 छात्र-छात्राओं को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। कालेज प्रबंधन ने अभिभावकों को भी इसकी जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed