फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   shops close

सर्राफा दुकान बंदकर नारेबाजी

Wed, 16 Mar 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Wed, 16 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
 मंगलवार को बिल्हौर सर्राफा एसोसिएशन संग चौबेपुर सर्राफा व्यापार मंडल ने भी केंद्र सरकार के थोपे गए कर के विरोध में बंदी रखी। सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार और वित्तमंत्री के विरोध में नारेबाजी कर एक्साइज ड्यूटी को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रत्येक खरीद पर आभूषण पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगने के विरोध में बिल्हौर सर्राफा एसोसिएशन की अपील पर कसबे की सभी दुकानें दूसरे दिन भी बंद रहीं। दुकानें बंद रहने से गिरवी गांठ के लिए आने वाले लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ीं। बिल्हौर सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि व्यापारी हित में बंदी और सरकार विरोधी नारेबाजी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


चौबेपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार, चौबेपुर सर्राफा व्यापार मंडल द्वारा भी मंगलवार से दुकान बंदकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई। व्यापारियों ने पिपरी रोड स्थित एक आभूषण प्रतिष्ठान के बाहर जुटे सर्राफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के लिए वित्तमंत्री को जमकर कोसा। हाथों में स्लोगन लिखीं पट्टियां लेकर सर्राफा दुकानदारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबेपुर सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे एवं महामंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि एक्साइज के जरिये सर्राफा कारोबारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया है। दुकानदारों ने फैसला वापस न लिए जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। इस दौरान शशिकांत शुक्ला, राजू गुप्ता, हरी श्याम गुप्ता, महेश, दीपक, कमल, रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed