{"_id":"594ec83d4f1c1b76198b45ab","slug":"shameless-block-passed-disbelief-against-the-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
जीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शनिवार को पारित हो गया। मतदान के दौरान 73 बीडीसी सदस्यों में से 52 ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मतदान किया। बवाल की आशंका को देखकर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। वहीं, अविश्वास पारित होने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। खुशी में कई भाजपा नेताओं ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग भी की।
झींझक ब्लाक क्षेत्र में 73 बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए थे। बता दें कि ब्लाक प्रमुख के नामांकन के दिन 5 फरवरी 2016 को सपा प्रत्याशी राजेंद्र यादव ने पर्चा दाखिल किया था। निर्दलीय प्रत्याशी रेनू शर्मा का आरोप था कि सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने नामांकन के लिए जाते वक्त मारपीट कर बंधक बना लिया था। जिससे वह नामांकन नहीं कर सकीं। रेनू शर्मा ने इसके खिलाफ न्यायालय की शरण ली। जिसका मुकदमा विचाराधीन है।
वहीं, प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद 1 मई 2017 को रेनू शर्मा की अगुवाई में 48 बीडीसी सदस्यों ने डीएम को शपथपत्र देकर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की मांग की थी। डीएम ने तीन सदस्यीय समिति से शपथ पत्रों की जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर अविश्वास के लिए मतदान की तारीख तय कर दी थी। शनिवार को मतदान में 52 ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ मतदान किया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम वित्त विद्याशंकर, एसडीएम डेरापुर विजेता की मौजूदगी में मतदान हुआ। ब्लाक प्रमुख समेत 21 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। एसडीएम विजेता ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव प्रारित हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 52 सदस्यों ने वोटिंग की है।
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा नेता रेनू शर्मा और उनके समर्थकों के बीच खुशी के लहर दौड़ गई। समर्थकों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। समर्थकों ने नारेबाजी कर लाइसेंसी और अवैध असलहों से करीब 12 राउंड हवाई फायरिंग की। भाजपा से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल श्याम मोहन दुबे, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, किदवई नगर विधानसभा विधायक महेश त्रिवेदी, निर्मला संखवार, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, विवेक दुबे, आंशू त्रिपाठी, अमित तिवारी, राबऌन्द्र सिंह चौहान, अतुल आक्रोश, धनंजय पांडेय, राघव शुक्ला, केपी सिंह, रानू मिश्रा, विपिन दीक्षित, रामकुमार आदि मौजूद रहे।