फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Seven accused of life imprisonment for life

हत्या करने वाले सात अभियुक्तों को उम्रकैद

Fri, 05 May 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of life imprisonment for life
सजा - फोटो : अमर उजाला
 जिला एवं सत्र न्यायालय माती स्थित विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट कोर्ट में चल रहे हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार को दोषसिद्व होने पर सात आरोपियों को आजीवन कारावास व 23-23 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने कहा कि जुर्माना न अदा करने पर अभियुक्तों को 45 दिनों का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


 विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट कोर्ट के अभियोजन अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कारेरामपुर गांव निवासी लाखन पुत्र सोने लाल बेरिया ने 26 सितंबर 2003 को रसूलाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के लालू प्रसाद पुत्र बेचे लाल, छुक्कनू पुत्र बेचेलाल, छोटे लाल पुत्र बेचेंलाल, सुभाष पुत्र देवी प्रसाद कहार, राज कुमार पुत्र सुमेर कहार, शिव कुमार पुत्र सुमेर कहार व मुन्ना लाल पुत्र रामेश्वर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आए। गाली गालौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। बचाव के लिए अरुण घर की दीवार फांदकर भागने का प्रयास करने लगा। उक्त आरोपियों ने पकड़कर उसके भाई अरुण की कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से दिन दहाड़े हत्या कर दी। बचाव के लिए दौड़ी उसकी पत्नी को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद धमकी देेते हुए भाग गए।
विज्ञापन



गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट विजेंद्र सिंह ने आरोपियाें को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 23-23 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। जुर्माना न अदा करने पर अभियुक्तों को 45 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।  एक अभियुक्त लालू प्रसाद पुत्र बेचे लाल को आर्म्स एक्ट के तहत तीन साल का कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed