फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Seized 64 bags of fake liquor found in pick-up, two arrested

पिकअप में लदी 64 पेटी नकली शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 09 Oct 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 09 Oct 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Seized 64 bags of fake liquor found in pick-up, two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद शराब। - फोटो : अमर उजाला
डेरापुर थाना क्षेत्र के रूरा-डेरापुर मार्ग में जगदीशपुर तिराहे पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात एक पिकअप को घेराबंदी कर रोक लिया। उसमें सवार युवकों ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पिकअप में लदी 64 पेटी देशी ब्रांड की नकली शराब बरामद की गई। वहीं दो अन्य युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक महिपत सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात कटेही गांव में एक मामले की जांच में जा रहे थे। तभी एक पिकअप व बाइक से नकली शराब ले जाने की जानकारी मिली। इस पर वह एसएसआई नागेंद्र पाठक, राजेश कुमार शुक्ल ,एचसीपी जगदीश दुबे, उपेंद्र कुमार आदि के साथ डेरापुर-रूरा मार्ग में जगदीशपुर गांव के पास घेराबंदी कर ली। इस बीच सामने से आ रही बाइक व पिकअप को रोकने का इशारा किया लेकिन पिकअप सवार एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने पिकअप सवार रूरा के शिवम् व रूरा इकघरा गांव निवासी चालक शैलेंद्र को दबोच लिया। पिकअप में 64 पेटी देशी ब्रांड की नकली शराब बरामद हुई। वहीं, शिवम् के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी मिला। पूछताछ में शिवम् ने बताया कि रूरा के सरवा निवासी रोहित सिंह व एक अन्य साथी बाइक से थे। वह बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। चारों लोग मिलकर नकली शराब तैयार करने के बाद बिक्री के लिए ले जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवम् व शैलेंद्र के खिलाफ पुलिस पर फायर करने, अवैध शस्त्र रखने व नकली शराब बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मौके से फरार रोहित सिंह समेत एक अज्ञात के खिलाफ भी नकली शराब बनाकर बिक्री करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से फरार हुए दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed