फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   seen groom then back to barat

नशे में चूर दूल्हा देख दुल्हन ने लौटाई बारात

Wed, 16 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
कसबे के हमीरपुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में सोमवार को जयमाल के दौरान दूल्हे को शराब के नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, वह अपने फैसले पर कायम रही। रातभर चली पंचायत के बाद बारात को लौटा दिया गया।

सजेती थाना क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव सिधौल निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी कसबे के हमीरपुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में थी।

सोमवार की शाम बारात थाना देवराहट (कानपुर देहात) के सुजौर गांव से आई थी। बारातियों का स्वागत-सत्कार होने के बाद देररात बारात द्वारचार के लिए पहुंची।

दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंचा। इधर, हाथों में जयमाल लेकर दुल्हन अपनी सहेलियों संग जैसे ही स्टेज पर पहुंची तो दूल्हे को लड़खड़ाता देख उसे कुछ शक हुआ और उसने जयमाल डालने से मना कर दिया।


दुल्हन के निर्णय से बारात में हलचल मच गई। वर पक्ष ने सफाई देनी शुरू की तो दोनों पक्षों के विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दुल्हन के ऊपर निर्णय छोड़ दिया। दुल्हन के फैसले पर भोर में बारात लौटा दी गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में पंचायत के बाद बारात लौट गई। बताया कि किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed