{"_id":"57040f064f1c1bd137c81364","slug":"season-records-broken-the-mercury-crossing-40-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का टूटा रेकार्ड, पारा 40 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का टूटा रेकार्ड, पारा 40 डिग्री के पार
अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में दिनोदिन बढ़ रहा पारा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को सूर्यदेव के तेवर इतने कड़े हुए कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। पारा 40.02 पहुंचने से पूरे दिन लोग बेहाल रहे।
वहीं, मंगलवार को दोपहर में गर्म हवाएं चलने से लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा व तौलिया का प्रयोग करते नजर आए। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना जताई है। मंगलवार को सुबह से निकली कड़क धूप ने लोगों को परेशान कर दिया।
सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। नौ बजते ही आसमान से आग बरसने लगी। तेज धूप व लू के थपेड़ों से लोग वह कुछ दूर चलने के बाद छांव में सुस्ताते नजर आए। दोपहर को अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में ही दुबके रहे। घर से बाहर निकली महिलाएं धूप से बचने के लिए छाता, चश्मा और कपड़ों से शरीर को ढके रही।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री और न्यूनतम 22.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 51 और न्यूनतम आर्द्रता 45 फीसदी रही। सुबह के समय हवाएं पश्चिमी रही। जबकि, दोपहर बाद हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो गया। बुधवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप झुलसाने वाली रहेगी।