{"_id":"57ab7cf34f1c1b3a1cee546a","slug":"sdm-issues-heard-by-the-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप जिलाधिकारी सुखवीर सिंह ने आशानगर स्थित मदरसा बिलालिया और पड़री लालपुर गांव के मदरसे का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। दोनों मदरसों में अनुदान देने के लिए शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। वहीं, लालपुर गांव में उन्होंने चौपाल लगाकर गांववालों की समस्याएं भी सुनीं।
पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के पड़री-लालपुर गांव स्थित पंचायत भवन में एसडीएम ने चौपाल लगाई। इसमें ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायतों की झड़ी लगा दी। आरोप लगाया कि पंचायत सचिव और राशन कोटेदार ने मिलकर खाद्य सुरक्षा के पात्रों की चयन सूची बनाने में भारी गड़बड़ी की है।
कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनसे सूची में नाम शामिल करने के लिए पैसे की मांग की जा रही है। उप जिलाधिकारी ने पंचायत सचिव और कोटेदार को तलब कर सूची से अपात्र लोगों के नाम हटाने और पात्रों के शामिल करने के निर्देश दिए। जबकि, पंचायत सचिव के खिलाफ जांच के भी निर्देश दिए।