फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   samajwadi workers beaten sub inspector

सपाइयों ने साढ़ चौकी के दरोगा को पीटा

Sat, 14 Nov 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट से घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर पलटने की घटना में एक मृतक का पंचायत नामा भरने गए दारोगा से सपाइयों ने मारपीट कर दी। पूर्व सपा सांसद राकेश सचान ने दरोगा पर मृतक के परिजनों से एक हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उधर, दरोगा की ओर से थाने में सपा सांसद के साथ पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दीपावली की रात सड़क हादसे में मरे गए पांच लोगों में शामिल बरुई-अकबरपुर गांव निवासी सुखनंदन (50) का शव उसके परिजन अपने घर ले गए थे।

साढ़ चौकी के दरोगा प्रेमपाल सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने को पंचायतनामा भरने घर गए। शव को सीलबंद करने के बाद पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए दरोगा ने ग्राम प्रधानपति सतीश मिश्रा के जरिए मृतक के परिजनों से एक हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इधर, हादसे की जानकारी पाकर फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान अपने समर्थकों के साथ मृतक के घर पहुंचे। परिजनों ने दरोगा के एक हजार रुपये लेने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने दरोगा को बुलाकर डांट लगाई और उससे रुपये वापस करवा दिए। आरोप है कि पूर्व सांसद के साथ गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगमोहन यादव और उनके साथियों ने दारोगा से हाथापाई कर दी।


दरोगा प्रेमपाल ने कोतवाली घाटमपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगमोहन यादव और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पूर्व सांसद राकेश सचान ने बताया कि दारोगा के साथ मारपीट नहीं हुई है उससे रुपये जरूर वापस करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed