{"_id":"57ae21014f1c1bee07ee5d62","slug":"rto-citizens-from-torture-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ की ज्यादती से नागरिकों को दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ की ज्यादती से नागरिकों को दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कस्बे की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आरटीओ चेकिंग के नाम पर हो रही ज्यादती से नागरिक परेशान हैं। दो दिन पहले इसी मुद्दे को लेकर मूसानगर रोड पर आरटीओ और जनता के बीच झड़प हुई थी।
उपजिलाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि मुख्य चौराहे के आसपास आरटीओ चेकिंग के नाम पर ट्रक और वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
शुक्रवार की दोपहर कसबे के कानपुर रोड स्थित डाकघर रोड के सामने लखनऊ जनपद की नंबर प्लेट लगी गाड़ी में सवार एआरटीओ दल-दल के साथ उपस्थित थे। एआरटीओ के दस्ते में शामिल सिपाही गुजरने वाले ट्रकों को रोककर कागजात चेक कर रहे थे। दस्ते में शामिल सिपाही ट्रक चालकों से हाथापाई भी कर रहे थे।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से कईबार जाम लगने जैसी स्थिति बनी। रोड के किनारे स्थित दुकानदारों और वहां आने वाले ग्राहकों को असुविधा हुई। इसी तरह की कार्रवाई से नाराज भूतपूर्व सैनिक महासभा के लोगों ने विरोध जताया था। उन्होंने जैतीपुर रोड के पास मुगल रोड पर जाम लगाया था। कोतवाल के पहुंचने और बस्ती के भीतर आरटीओ चेकिंग न लगाए जाने का भरोसा देने पर लोग शांत हुए थे।