फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Roadways bus and three people were injured in car collision

रोडवेज बस व कार भिड़ंत में तीन लोग घायल

Sun, 29 Jan 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and three people were injured in car collision
आपातकालीन खिड़की से निकाली गई बस की सवारी। - फोटो : अमर उजाला
मंडी समिति निरीक्षक को लेकर जा रही बोलेरो कार सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। फलस्वरूप बोलेरो कार सवार मंडी समिति निरीक्षक सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं बस पेड़ से टकरा गई। इससे बस सवारियों में अफरातफरी मच गई। बस खड्ड में गिरने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए कानपुर भेजा है।
विज्ञापन



शिवली-बिधूना मार्ग पर शनिवार को तड़के मंडी समिति रूरा निरीक्षक अशोक कुमार दुबे, चालक शिवम कुमार, सुरक्षाकर्मी रामबाबू के साथ चेकिंग के लिए बोलेरो कार से निकले थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घने कोहरे के बीच बोलेरो कार आगे जा रहे गेहूं लदे लोडर को ओवरटेक करने लगी। इसी बीच रसूलाबाद से आ रही आजाद नगर डिपो की बस आ गई। बस की बोलेरो कार से टकरा गई और उसके इंजन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर हादसे के बाद बस चालक नियंत्रण खो गया और बस बाई तरफ  शीशम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शीशम का पेड़ टूट गया और सवारियों में अफरातफरी मच गई। बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।

हालांकि हादसे के मामले में कोई थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो कार सवार घायलों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

आपातकालीन खिड़की से निकले बस सवार- बोलेरो कार व रोडवेज बस की टक्कर के बाद बस में चीखपुकार मच गई। सवारियों को बस की आपातकालीन खिड़की से बाहर निकाला गया। इसके बाद सवारियों ने चैन की सांस ली।

बस की टक्कर से टूट गया शीशम का पेड़ -बोलेरो कार व रोडवेज बस के बीच तेज गति से टक्कर हुई होगी। इसका अंदाजा बोलेरो कार का टूटा इंजन देखकर लगाया जा सकता है, जबकि बस एक शीशम के पेड़ को तोड़ती हुई काफी दूर तक चली गई।

-----

दुर्घटना से देर भली पर नहीं किया अमल -बस की ड्राइवर साइड खिड़की में स्लोगन लिखा है कि दुर्घटना से देर भली। मौके पर हादसे को देखने के लिए पहुंचे श्याम ने कहा कि इस बात पर अमल किया गया होता तो शायद हादसा बच जाता है। हालांकि हादसे का एक कारण कोहरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed