{"_id":"6d24bb59eff75418be252025bc447d81","slug":"road-accident-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मार्ग दुर्घटना में महिला सहित तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में महिला सहित तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रेउना रोड पर हुई एक मार्ग दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को और साइकिल सवार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उनको कानपुर रेफर किया गया है।
रविवार की सुबह कसबा रेउना निवासी राजेश कुमार (35) साइकिल से जा रहा था। वह जैसे ही बीछीपुर गांव स्थित शारदा विद्या मंदिर इंटर कालेज के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में बाइक से आ रहे गिरसी गांव निवासी अंकित कुमार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
बाइक की ठोकर लगने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह रोड के किनारे पैदल जा रही रेउना कसबा निवासी सरोज (40) पत्नी बलवान को टक्कर मारते हुए रोड पर गिर गया। जबकि, साइकिल की ठोकर से महिला सरोज खड्ड में गिरकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आसापास मौजूद लोगों ने रोड पर घायल पड़े बाइक और साइकिल सवारों को उठाकर सीएचसी भेज दिया। जबकि, खड्ड में बेहोश पड़ी महिला की ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया।
करीब एक घंटे बाद जब महिला को कुछ होश आया तो उसकी कराह सुनकर लोगों ने खड्ड में देखा तब उनको जानकारी हुई। तब महिला को भी सीएचसी पहुंचाया गया।
सीएचसी के डाक्टर पवन सचान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेश कुमार, अंकित कुमार और महिला सरोज को प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है।