फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident, one person death

ट्रक की टक्कर से वैन चालक की मौत

Fri, 19 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पतारा कसबे के धरमपुर बंबा के निकट बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में ठोकर मार दी। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पतारा निवासी अवधेश कुमार (25) पुत्र रजोल कुशवाहा बुकिंग में वैन लेकर किसी बारात में गया था। बारात छोड़ने के बाद रात में अकेले ही घर लौट रहा था।

 जैसे ही धरमपुर बंबा के पास पहुंचा। तभी, सामने से तेज रफ्तार में मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने वैन में ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इधर, घायल अवधेश को सीएचसी पतारा में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, कानपुर पहुंचने तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना में कसबे हिरनी मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने रघुनाथपुर निवासी शिवदयाल संखवार (40) को टक्कर मार दी। वह घाटमपुर से सामान खरीदकर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पानी टंकी के पास हुई एक अन्य मार्ग दुर्घटना में तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर खड्ड में गिर जाने से टेनापुर गांव निवासी वीरसेन कश्यप और उसका फुफेरा भाई कल्लू (26) घायल हो गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed