फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   road accident, child death

मार्ग दुर्घटनाओं में बच्चे की मौत, दो घायल

Thu, 18 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिल्हौर क्षेत्र में हुईं दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक बच्चे समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बिल्हौर में लोडर और आलू भरे ट्रैक्टर में आमने-सामने भिड़ंत होने से कसबे में करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड जाम रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को पास कराया।
विज्ञापन



मकनपुर मेले में खिलौनों की दुकान लगाए गुरसहायगंज, कन्नौज निवासी साजिद का चार वर्षीय पुत्र सुभान अहमद मंगलवार की शाम करीब सात बजे मेले में खेल रहा था, तभी बैंक आफ बड़ौदा के सामने एकाएक आए एक तेज रफ्तार लोडर उसे टक्कर मारते हुए  उसके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में सुभान को सीएचसी में भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप क्षेत्र के ही बारंडापुरवा का एक युवक चला रहा था, भीड़ बढ़ती देख वह मौके से गाड़ी सहित भाग निकला। पीड़ित परिजनों ने बताया कि सुभान परिवार को एकलौता चिराग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिल्हौर मुरादनगर मोहल्ले में चंडाली निवासी पप्पू आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जीटी रोड से सुभानपुर स्थित शीतगृह जा रहा था तभी कानपुर से कन्नौज की ओर जा रही एक तेज पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन मौके पर ही पलट गए। दुर्घटना देख दौड़े आसपास के लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पिकअप चालक रीटू निवासी शिवदत्तापुर को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक स्थित देखकर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची।


पुलिस ने आनन-फानन में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर जीटी रोड पर लगे जाम को खुलवाया। दुर्घटना के बार करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड का यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed