फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   returning home dad and two killed

तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे पिता समेत दो की मौत

Wed, 13 Apr 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
अमर उजाला ब्यूूराो Updated Wed, 13 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 तिलक चढ़ाकर अपने घर अकौढ़िया लौटते समय जूनियर हाईस्कूल बर्रा ठर्रा के सामने खड़े ट्रक में वैन चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें जीजा साले ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, वैन सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। दो को कानपुर रेफर किया गया है। इस घटना से गांव और घर में कोहराम मच गया। टक्कर के बाद वैन चालक फरार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


चंद्रपाल निवासी अकौढ़िया ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात में पिता शिवप्रसाद समेत साला राकेश निवासी गोविंद नगर कानपुर, छोटे पुत्र मनीराम व सुदामा पुत्र शिवरतन निवासी पसनी निवादा, अवधेश पुत्र रामदास निवासी लक्ष्मणपुर कन्नौज, सौरभ पुत्र छोटे निवासी पसनी निवादा आदि गुंजन का तिलक चढ़ाने दीपपुर सहायल निवासी अमित कुमार पुत्र रामआसरे के यहां गए थे।
विज्ञापन


तिलक चढ़ाने के बाद घर लौटते समय देर रात जूनियर हाईस्कूल बर्रा ठर्रा के सामने खड़े ट्रक में वैन चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसके पिता शिवप्रसाद और साला राकेश निवासी गोविंदनगर कानपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, छोटे पुत्र मनीराम सुदामा पुत्र शिवरतन निवासी पसनी निवादा के सिर पर गंभीर चोटें आने से डॉ. अमित सक्सेना ने कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अवधेश पुत्र रामदास निवासी लक्ष्मणपुर कन्नौज व सौरभ पुत्र छोटे निवासी पसनी निवादा को मामूली चोटें आईं है। चंद्रपाल ने चालक अबरार निवासी चाट निवादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। जबकि, चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed