{"_id":"58e2b5034f1c1bdc315b47ae","slug":"retreated-to-40-4-degrees-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी 40.4 डिग्री पर टिका रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी 40.4 डिग्री पर टिका रहा पारा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 04 Apr 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के चलते अकबरपुर अंडरपास के नीचे लोगों ने प्याऊ से कुछ इस तरह बुझाई प्यास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनों दिन बढ़ रही गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। रविवार की तरह ही सोमवार को भी आसमान से आग बरसती महसूस हुई। जिले का अधिकतम तापमान 40.04 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहा। जिससे शरीर झुलसाने वाली गर्मी के कारण सड़कों पर दिन में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के चलते लोगों में अब हीट स्ट्रोक और डिहाईड्रेशन की शिकायतें बढ़ने लगी हैं।
जिले मेें कई दिनों बढ़ रहा तापमान लोगों को झुलसाने वाला बना हुआ है। लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। रविवार को 40.04 डिग्री सेल्सियस पर चढ़ा पारा दूसरे दिन सोमवार को भी 40.04 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहा। वहीं दिन में गर्म हवाएं चलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा।
राहगीरों ने धूप से बचने के लिए छतरी का सहारा लिया। बाइक सवार लू से बचाव को चेहरे पर अंगोछा बांधकर ही निकले। सूरज के कड़क तेवर के चलते लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह उपाय करते रहे। वहीं, बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए अपने ऊपर पानी उड़ेलकर राहत पाने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
लगातार तापमान बढ़ने से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए हीट स्ट्रोक व डिहाईड्रेशन की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। चिकित्सकों के अनुसार सीधी गर्म हवाओं का सीधा असर दिल की धड़कन पर पड़ता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए। खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खास तौर पर रखा हुआ या बासी भोजन नहीं करना चाहिए।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी विशेष डा. मनोज दुबे ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.04 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 62 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फीसदी रिकार्ड की गई। हवाएं पश्चिमी रही और रफ्तार 6.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को आसमान साफ रहने से तेज धूप निकलेगी।