{"_id":"2552538430a93a29e1aa7aee3895069d","slug":"report-on-unknown-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात के खिलाफ मूर्ति चोरी का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात के खिलाफ मूर्ति चोरी का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के स्योंढ़ारी गांव में बीते बुधवार की रात प्राचीन मंदिर में हुई मूर्ति चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। एसओ एके सिंह ने बताया कि मंदिर की प्रबंध समिति से जुड़े एडवोकेट अरुणेंद्र सचान की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि स्योंढ़ारी गांव में बने एक सदी प्राचीन राधा-कृष्ण के मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित हैं। चोरों ने मंदिर परिसर में धावा बोलने के बाद राधा जी की मूर्ति चोरी कर ली। अरुणेंद्र सचान ने बताया कि चोरी गई मूर्ति अष्टधातु से निर्मित है। लगभग10 किलोग्राम से अधिक वजनी मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये है।
उन्होंने बताया कि पहले तो पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने में चोरी गई मूर्ति के अष्टधातु से निर्मित होने की बात न लिखने पर जोर दिया। लेकिन, जब बताया गया कि सिर्फ राधा जी की ही मूर्ति अष्टधातु से निर्मित नहीं थी बल्कि, मंदिर में स्थापित कृष्ण, राम-जानकी और लक्ष्मी जी की भी मूर्तियां अष्टधातु से निर्मित हैं। तो पुलिस को मजबूरन तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखनी पड़ी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस सक्रिय है। कहा कि जल्दी ही इसमें सफलता मिलने के आसार हैं।