{"_id":"59c5666f4f1c1bdd148b4f15","slug":"report-on-four-people-in-killings","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया हत्याकांड में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया हत्याकांड में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव की रंजिश में थाना क्षेत्र के शुक्लापुर गांव के दूधिया की हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गत गुरुवार की शाम तरीपाठकपुर गांव के ईंट भट्ठे पर दूधिया का रक्त रंजित शव मिला था। प्रभारी एसओ ने सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है।
गुरुवार की शाम क्षेत्र के तरीपाठकपुर गांव स्थित ईट भट्टा पर शुक्लापुर गांव निवासी जयशंकर अग्निहोत्री के पुत्र कल्लू अग्निहोत्री (28) का शव मिला था। शरीर पर धारदार हथियारों से चोट के निशान थे। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दूधिया के भाई अजय अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बसपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवराज सिंह पुत्र राम भरोसे निवासी तरीपाठकपुर, इनके पुत्र गणेश, बबलू और रजनू पुत्रगण देवीप्रसाद निवासी गांव बड़ीतरी पंचायत चुनाव से ही कल्लू और उनके परिवार से खुन्नस मानते थे। उक्त लोग दो वर्ष पहले भी कल्लू के ऊपर जानलेवा हमला कर चुके हैं। बीती 21 सितंबर को उक्त सभी ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत कल्लू की हत्या की और शव ईंट-भट्टे के किनारे फेंक दिया। एसओ के मुताबिक पीड़ित परिजनों की तहरीर 302 की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।