फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   report on bell theft

आईजी के निर्देश पर मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Dec 2015 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
report on bell theft
बिरहर गांव के प्राचीन भद्रकाली देवी मंदिर में पीतल के घंटों की चोरी मामले को आईजी आशुतोष पांडेय ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने घटना के बारे में एसओ और सीओ से जानकारी करने के साथ रिपोर्ट दर्ज करने और जांच में की गई कोताही पर नाराजगी जताई है।

9 दिसंबर की रात रिंद नदी के किनारे बसे बिरहर गांव के प्राचीन भद्रकाली देवी मंदिर परिसर में चोरी की घटना हुई। चोर मंदिर के अंदर जंजीरों से बंधे पीतल के कीमती घंटे काट ले गए थे।

घटना की तहरीर मंदिर के पुजारी की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच करने के नाम पर रिपोर्ट भी नहीं लिखी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट (फील्ड यूनिट) और डाग स्क्वायड तक को नहीं बुलवाया।
विज्ञापन


गांव के निवासियों ने बताया कि यदि समय पर फील्ड यूनिट आ जाती तो चोरी की घटना खोलने के लिए पर्याप्त सबूत हाथ लग जाते है।

पुलिस की लापरवाही की सूचना आईजी आशुतोष पांडेय तक पहुंची। उन्होंने सीओ कृष्णकुमार और एसओ अशोक कुमार सिंह से पूछताछ की और रिपोर्ट न दर्ज करने एवं जांच में कोताही बरतने पर डांट भी पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर सीओ कृष्णकुमार बिरहर गांव पहुंचे। उन्होंने बिरहर चौकी इंचार्ज नरेश सिंह पर घटना को छिपाने का आरोप लगाकर उनको आड़े हाथों लिया।

सीओ ने मंदिर के पुजारी और मालियों से पूछताछ करके आवश्यक जानकारी जुटाई। शुक्रवार की सुबह मंदिर से कुछ दूरी पर जंगल में पीतल के दो घंटे और एक टूटा हुआ ताला पड़ा मिला।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed