{"_id":"58caeb6e4f1c1b741132d3c9","slug":"referendum-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेडिकल में नहीं हुई रेप की पुष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में नहीं हुई रेप की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
अराोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमराहट पुलिस ने किशोरी से गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर में वारदात को अंजाम दिए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना इंचार्ज का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप पुष्टि नहीं हुई है।
मालूम रहे कि बुधवार को अनिल राजपूत और नितिन दिवाकर के खिलाफ किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पीड़िता के पिता का कहना है कि घर में शौचालय न होने के कारण परिजन शौच-क्रिया के लिए खेत में ही जाते हैं। गत बुधवार को दोपहर में 16 वर्षीय पुत्री शौच के लिए गई थी, वहां घात लगाये आरोपियों ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुत्री ने घर आकर जानकारी दी।
प्रधान से शासन की योजना के तहत शौचालय बनवाने के लिए फरियाद की गई थी। वहीं प्रधान का कहना है कि पीड़िता के पिता ने कभी शौचालय के लिए आवेदन ही नहीं किया। थाना इंचार्ज रोशनलाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट भेजा गया। अलबत्ता किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में किसी तरह के जख्म व रेप की पुष्टि नहीं हुई है।