फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Raw roof collapsed, killing woman

कच्ची छत गिरने से महिला की मौत

Tue, 14 Feb 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Raw roof collapsed, killing woman
छत ‌िगगिरी - फोटो : अमर उजाला
 शिवली कसबे के बैरी सवाई गांव में सोमवार की भोर में एक घर की कच्ची छत भर-भराकर गिर पड़ी। मलबे की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक शिवली कसबे के बैरी सवाई गांव में सोमवार की सुबह शबाना पत्नी चांद बाबू् (35) घरेलू काम कर रही थी। वह काम करते-करते बरामदे में चली गई, इस बीच कच्ची छत भर-भराकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


छत के मलबे में शबाना दब गई। आवाज सुनकर पड़ोसी निवासी शमशाद, इसाक, निसार, अनवर आदि लोग दौड़ पड़े। मिट्टी को हटाकर शबाना को बाहर निकाला गया, तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार मैथा अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला के घर में दबकर मरने की जांच कराई जा रही है। दैवी आपदा राहत से मदद पर विचार किया जाएगा।

इस हादसे से पांच बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पिता चांद बाबू के बारे में पड़ोसियों ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहता है। मां की मौत के बाद मासूम अफसाना, इकरा, सूफिया, इरफान, रेहान गुमसुम दिखाई दिए। बच्चों के भविष्य को देखते हुए सभी चिंतित दिखे।


केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा आवास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन इन योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता है। बैरी सवाई गांव में कच्ची छत गिरने से महिला की मौत हो गई। उसके छोटे छोटे बच्चों का भविष्य बिखर गया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि गरीबों को पक्के मकान का वादा कब पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed