फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   rape accused arest

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर क्षेत्र के एक बाग में लकड़ियां बीनने गई एक किशोरी से बीते रविवार की दोपहर हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना को शह देने वाले की एक व्यक्ति को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


पतारा पुलिस चौकी के एक गांव निवासी किशोरी (14) से ट्रैक्टर चालक सैय्यद पाल ने दुष्कर्म किया था। घटना 15 नवंबर की है।

किशोरी के पिता ने आरोपी सैय्यद पाल के साथ ट्रैक्टर मालिक शेषनरायन सविता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शेष नारायन के उकसाने पर सैय्यद पाल ने किशोरी से दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के साथ दलित उत्पीड़न और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मंगलवार की भोर आरोपी सैय्यद पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी खेत में लगे नलकूप की कोठरी से की गई। घटना के बाद से वह नलकूप में छिपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के साथी शेषनरायन सविता की तलाश की जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार करने गई टीम में पतारा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह, सिपाही अशोक कुमार, दीवान सिंह, देवेंद्र सिंह और प्रदीप मिश्रा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed