फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Two brothers killed in road accident

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 27 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed in road accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के रायपुर के पास ट्राला ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई। दोनों कानपुर के सचेंडी कसबा के दरिया भौरमपुर गांव के रहने वाले हैं। बता दें कि दोनों भाई अपने भांजे का गौना करवाकर अकबरपुर से वापस लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि कानपुर नगर के सरांय अर्मापुर निवासी पप्पू का विवाह अकबरपुर क्षेत्र के नरिहा गांव निवासी वंदना से हुआ था। जिसका रविवार को गौना था। भांजे के गौने में शामिल होने को बच्चू (45) अपने सगे भाई राधे पासी (55) पुत्रगण श्यामलाल निवासी दरिया भैरमपुर, सचेंडी, कानपुर आए थे। वहां से भांजा पप्पू पत्नी को विदा कराकर कार से चला गया। जबकि, दोनों मामा शाम को बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


रनियां के रायपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के पास ट्राला ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों उछल कर हाइवे पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रनियां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। ट्राला ट्रक का चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed