फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rangoli fire the imagination of the vote

रंगोली से मतदान की अलख जगाई

Fri, 21 Oct 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rangoli fire the imagination of the vote
अकबरपुर महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से माती मुख्यालय तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन



गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अकबरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण चतुर्वेदी के नेतृत्व में कला, विज्ञान, बीएड व बीटीसी के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जोश के साथ रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन



रैली के दौरान छात्र-छात्राएं भैया-भाभी कर लो नोट, 2017 में देना है वोट, जब उम्र 18 के पार, तब मिले मतदान का अधिकार आदि स्लोगन लिखे बैनर व तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य रामकृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि सभी लोग अपने आस पास के लोगों व रिश्तेदारों को मतदाता बनने के लिए प्ररित करें। विद्यार्थियों से अपना वोट बनवाने की अपील की। पहले से वोटर बन चुके छात्र-छात्राओं से वोटर होने का प्रमाण प्रस्तुत करने की बात कही।



कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप दीक्षित ने किया। चंद्र प्रकाश पाठक, अंजू शुक्ला, उमेश तिवारी, देश दीपक पांडेय, रवींद्र चतुर्वेदी, सीमा त्रिपाठी, विकास मिश्रा, देवदत्त शुक्ला, रक्षा गुप्ता, अर्निका यादव, रुचि दीक्षित, मंजूलता गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed