{"_id":"571a7ae14f1c1b087a8b564c","slug":"quad-bike-collision-agency-personnel-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से ट्रैक्टर एजेंसी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से ट्रैक्टर एजेंसी कर्मी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव के सामने सड़क पर कर रहे एक ट्रैक्टर एजेंसी कर्मी को तेज रफतार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कसबे के डाक बंगला रोड त्रिवेणी गंज बाजार निवासी दिनेश कुमार पांडे (50) रहमपुर स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में कर्मी थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह नियत समय से एजेंसी पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक ट्रैक्टर एजेंसी के ठीक सामने स्थित एक बीज भंडार की दुकान से पूछताछ के लिए दिनेश ककवन रोड पार कर रहे थे तभी अलियापुर से बिल्हौर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्क र मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना देख दौड़े लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया और दिनेश को निजी वाहन से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमरपाल सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए ले जाने की भगदड़ में बाइक सवार युवक भाग निकले लेकिन उनकी बाइक कब्जे में ले ली गई है। दिनेश के पुत्र अनुराग पांडे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।