फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Praveshotsav council was celebrated in schools

परिषदीय विद्यालयों में मनाया गया प्रवेश उत्सव

Thu, 31 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Thu, 31 Mar 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Praveshotsav council was celebrated in schools
करियापुर में रैली निकालते छात्र/ छात्राएं। - फोटो : amarujala
पुखरायां। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड अमरौधा और मलासा के परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें नामांकन में वृद्धि पर जोर दिया गया। इस मौके पर परीक्षा परिणाम के प्रमाण पत्र भी बांटे गए।
विज्ञापन


मलासा के खंड शिक्षा अधिकारी अरुणोदय सचान ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छतेनी के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों का संयुक्त उत्सव मनाया गया। जिसमें नामांकन में 10 प्रतिशत वृद्धि, नियमित उपस्थिति, स्वच्छता के लिए प्रेरित करने, स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सफाईकर्मी और रसोइयों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. अपर्णा सचान, रीना कटियार, कुसमा सचान, कृश्णा सोनकर, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।  अमरौधा के खंड शिक्षा अधिकारी आरएन कुशवाहा ने बताया कि स्कूल चलो अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। सह-समन्वयक सुनील कुमार यादव ने करियापुर और पुखरायां में वार्ड-7 के उच्च प्राािमिक विद्यालयों में बच्चों को प्रगति रिपोर्ट कार्ड वितरित किए।


मूसानगर प्रतिनिधि के अनुसार कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रधान और प्रधानाध्यापक मोहम्मद साबिर ने मेरिट के आधार पर कक्षा-8 के हंसराज, साबरिन व मलका को शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। सभी छात्र/ छात्राओं को परीक्षाफल भी बांटे गए। गुल्ला चौरसिया, अंजूदेवी, विद्या देवी, दीपिका त्यागी, शिवमंगल सविता, अमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed