{"_id":"595e8c9c4f1c1b35168b45d7","slug":"power-cut-in-130-villages-from-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर से 130 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर से 130 गांवों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवाओं और बारिश के चलते जिले के 130 गांव अंधेरे में डूबे हैं। रनियां में बिजली के पोल गिरने और झींझक में फीडर केबिल में खराबी आने से बिजली गुल है।
48 घंटे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रनियां क्षेत्र के किशरवल, सराय हरपाली, बाढ़ापुर, लच्छुपूर्वा, बिवाईन, रूरवाहार आदि गांवों के आसपास लगे बिजली के 21 पोल क्षतिग्रस्त हो गए है। इससे 45 गांव की आपूर्ति ठप हो गई है। बारा जेई योगेंद्र कुमार ने बताया कि जलभराव के चलते समस्या दूर करने में परेशानी आ रही है।
फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह झींझक कस्बा स्थित उपकेंद्र से कंचौसी फीडर को अंडरग्राउंड केबल गई है।
बुधवार अचानक केबल में फाल्ट होने से परजनी, शाहपुर, लगरथा, मुंडेरा किन्नर सिंह, मंगलपुर, औरंगाबाद, सुरासी, चिरखिड़ी सहित 85 गांवों की बिजली गुल हो गई। जेई झींझक विद्युत उपखंड सचिन यादव ने बताया कि केबल में खराबी को ठीक करने के लिए काम तेजी से चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।