{"_id":"cb622ebaa7bf63f07f6295f9acc0723e","slug":"pin-code-hake-14-thousend-rupee-release-from-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिन कोड पूछ कर एटीएम से 14 हजार निकाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिन कोड पूछ कर एटीएम से 14 हजार निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर में फोन से एटीएम का पिन कोड नंबर पूछने के बाद टप्पेबाजों ने एक महिला के बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी होने की जानकारी मिलने पर महिला रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली आई।
पुलिस ने मामला साइबर क्राइम सेल से संबंधित होने के चलते उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। क्षेत्र के भदरस गांव निवासी सुशीला पत्नी बाबूलाल ने बताया कि उसका घाटमपुर कसबे के बैंक आफ बड़ौदा में खाता है।
रविवार की दोपहर करीब एक बजे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम विभाग से संबंधित बताया। कहा कि उसका एटीएम बंद हो रहा है।
विज्ञापन
दोबारा चालू कराने के लिए इसी नंबर पर एसएमएस भेजकर एटीएम का कोड बताना होगा। सुशीला ने बताया कि वह फोन करने वाले के झांसे में आ गई। अपने पुत्र की मदद से उसने मोबाइल पर कोड नंबर लिखकर भेज दिया।
इसके कुछ मिनट बाद ही कृमश: 2000, 1000, 1500, 5000, 1500 और 3000 कुल 14 हजार रुपये निकाल लिए।
मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज देखकर सुशीला के होश उड़ गए।
बैंक में संपर्क किया तो उसे ठगी का शिकार होने का पता चला। सुशीला अपने बेटे के साथ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने मामला साईबर क्राइम से संबंधित बताकर कोतवाली (कानपुर) में मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी।