{"_id":"584b18054f1c1be15944b4bb","slug":"people-spent-the-day-for-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के इंतजार में लाइन में दिन गुजार रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के इंतजार में लाइन में दिन गुजार रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 10 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई अकबरपुर एटीएम से रुपये निकालने के लिए लगी लंबी कतार।
बैंकों व एटीएम में पर्याप्त कैश न होने से लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए मोहताज है। कस्बा अकबरपुर में एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सुबह से रुपये निकालने के लिए लंबी लाइन लगी रही। एचडीएफसी व एसबीआई एटीएम के अलावा किसी भी एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है। शुक्रवार को ठंड व कोहरे के बीच रुपये निकालने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लग गए। जरुरत का सामान व गृहस्थी का खर्च के लिए लोगों की एटीएम के बाहर रुपये निकालनेे के लिए जबरदस्त भीड़ दिखाई दी।
कस्बा अकबरपुर की माती रोड स्थित एचडीएफसी व एसबीआई एटीएम में जबरदस्त भीड़ दिखी। कस्बा के एसबीआई, आईसीआईसीआई, यूनियन बैंक, बैक आफ बड़ौदा के एटीएम बंद होने से लोगों को रुपये निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बा अकबरपुर, रूरा, शिवली, डेरापुर, झींझक, रसूलाबाद, मुंगीसापुर, सरवनखेड़ा, पुखरायां आदि कस्बों में भी एटीएम में कैश न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एटीएम में लगी लंबी लाइनों से ऊबे लोग रुपये निकालने के लिए पूरा दिन इधर उधर भटकते रहे। एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपये निकालने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए। कई घंटे लाइन में खड़े होने के बाद लोगों को रुपये मिले। देर रात तक लोगों की लाइन एटीएम में लगी रही। काफी देर तक लाइन में खड़े होने के बाद जब कुछ लोगोां का नंबर आया तो रुपये ही खत्म हो गए। इससे लोग निराश होकर वापस लौट गए। एटीेएम में जल्दबाजी के चक्कर में लोग पूरे दिन हो- हल्ला करते रहे।