{"_id":"584b16084f1c1bf95944b351","slug":"overloaded-truck-was-drawn-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक फंसने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक फंसने से लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 10 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
गड्ढ़े में फंसा ट्रक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा-झींझक मार्ग स्थित कृपालपुर गांव के मोड़ के सामने सड़क में ओवर लोड गिट्टी लदा ट्रक फंस गया। इससे करीब तीन घंटे मार्ग पर जाम लगा रहा। इस कारण छोटे वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे झांसी से गिट्टी लाद कर ओवर लोड ट्रक मालभाड़ा परियोजना में चल रहे निर्माण कार्य में गिट्टी डालने जा रहा था।
ट्रक जैसे ही झींझक के कृपालपुर गांव के मोड़ के सामने पहुंचा तभी उसका पिछला पहिया सड़क के गड्ढे में फंस गया। ड्राइवर व लोगों के काफी प्रयास के बाद भी पहिया नही निकाला जा सका। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीन घंटे तक लगे जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद चालक ने ट्रक में लदी गिट्टी को पलट कर ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला। इससे सिकंदरा-झींझक मार्ग पर लगा जाम खुला सका।
जाम के दौरान छोटे-छोटे वाहनों को मुंडेरा गांव से खानपुर रोड़ होते हुए झींझक निकाला गया। झींझक-सिकंदरा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। इस बाबत झींझक चौकी प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि ट्रक फंसने से सुबह आठ से 11 बजे तक जाम लगा रहा। छोटे वाहनों को कृपालपुर रोड़ होते हुए निकाला गया।